प्रेस कांफ्रेंस में पाल ने किया सीएम की तारीफ और प्रशासन को जम कर लताड़ा

August 19, 2017 7:36 PM0 commentsViews: 539
Share news

नज़ीर मलिक

सिद्धार्थनगर। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने सैलाब के मुद्दे पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संवेदनशील नेता की संज्ञा दी, वही स्थानीय प्रशासन को जम कर लताड़ लगाई और कहा कि मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अगर स्थिति में सुधार नहीं आया तो इसका ख़ामियाज़ा ज़िम्मेदारों को भुगतना पड़ेगा

अपने पुराने कार्यालय पर आज उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बाढ़ में प्रशासन राहत और बचाव के मामले में विफल रहा है। उन्होंने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि इतनी भीषण बाढ़ में उसने ज़िले में नावों का इंतजाम नही किया। कल मुख्यमंत्री के आगमन के बाद वह जागा और अब इलाहबाद से नावों का इंतज़ाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नावों के मामले में इतनी शिथिलता दुखद और शर्मनाक है,।
सांसद पल ने कहा कि लोग भूख से मर रहे है और प्रशासन मुट्ठी भर चना देकर बहलाता रहा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी के आगमन पे खाद्यान्न के पैकेट बांटे गए। ये काम अब निरंतर चलेगा। इसमें अगर कोताही हुई तो तो ज़िम्मेदारों को भुगतना पड़ेगा। ऐसा मुख्यमंत्री जी कह कर गए हैं। वो खुद भी इस पर नज़र रखेंगे।

सांसद ने कहा कि नावों के अभाव में बाढ़ से घिरे गाँवों में राहत कैसे पहुचगी, ये बड़ा सवाल है। उन्होंने बताया कि उनकी सचिव से वार्ता हुई है।इलाहबाद से नावें जल्दी पहुँच जायेगी। उन्होंने तटबंधों के टूटने पर कहा कि बड़े सैलाब में बाँध अक्सर टूटते है, मगर ये सच है कि विभाग ने बाढ़ पूर्व तैयारियों पर अमल नहीं किया।

पाल ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री सैलाब का निरीक्षण नाव में बैठ कर किया है। इससे उनकी संवेदनशीलता का पता चलता है। सीएम् साहब की संवेदनशीलता देख कर प्रशासन नए सिरे से रणनीति बना कर काम करेगा, ऐसा उनका मानना है। उन्होंने कहा कि अब हर पीड़ित को पका भोजन दिया जाएगा, ताकि उन्हें पानी के बीच भोजन बनाने की दिक्कत से बचाया जा सके। प्रेसवार्ता में उनके साथ बीजेपी के पूर्व ज़िल अध्यक्ष लाल बाबा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख कौशल त्रिपाठी भी रहे।

Leave a Reply