जयप्रताप सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री, कौन से विभाग पर है नजर?

March 19, 2017 3:47 PM0 commentsViews: 1924
Share news

राज कुमार को सिंचाई, पूर्ति या श्रम विभाग दिये जाने की उम्मीद

नजीर मलिक

jai pratap 3

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में बांसी के विधायक राज कुमार जय प्रताप सिंह मंत्री बनाये गये है। सातवीं बार  विधायक बने जयप्रताप की वरिष्ठता को देख कर उन्हें कैबिनेट का दर्जा दिया गया है। रविवार दोपहर 2.43 बजे उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

दो बार निर्दल जीते हैं जयप्रताप

जयप्रताप सिंह १९८९ में जनता दल की लहर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रताप सिंह पहली बार निर्दल प्रत्याशी के रूप में ५५६१० वोट पाकर भारी वोटों से जीते थे। उस वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव उर्फ हराश जी की जमानत जब्त होगई थी। उन्हें केवल ९ हजार वोट ही मिले थे। कांग्रेस के नर्वदेश्वर शुक्ला यहां २२ हजार वोट पाकर दूसरेस्था पर रहे थे।

कैसे गये भाजपा में

१९९१ के राम लहर में भाजपा ने अपना उम्मीदवार परमात्मा पांडेय को बनाया। परमात्पा पांउेय और जय प्रताप में कड़ी टक्कर हुई। सिर्फ दोसाल में जयप्रताप की लोकप्रियता घट गई। उन्हें २८९४३ वोट मिले। उनके प्रतिद्धंदी परमात्मा पांडेय को २८५७४ मत ही मिल सके। कड़ी टक्कर में राजकुमार सिर्फ ३६९ वोट से ही जीत सके। इसके बाद उन्होंने भविष्य की राह कठिन देख कर भाजपा ज्वाइन कर लिया।

एक चुनाव छोड़ हर बार जीते

जयप्रताप १९८९ से अब तक होने वाले आठ चुनावों में २००७ का चुनाव छोड़ कर हर बात जीते हैं। २००७ में सपा के लाल जी यादव ने उन्हें हरा दिया था। इस दौरान उन्हें आधा दर्जन महत्वपूर्ण हस्तियों ने चुनौती दी, लेकिन सभी लोग जयप्रताप को चुनौती देने में विफल रहे। फिलहाल उनके मंत्रिमंडल मेंशामिल होने पर बांसी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

कौन मंत्रालय मिल सकता है

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार जयप्रताप लोक निर्माण विभाग कामंत्री बनने की इक्ष्छा रखते हैं, लेकिन वह बडत्रा मंत्रालय है और वह पहली बार मंत्री बने हैं। लिहाजा उन्हें पूर्ति या श्रम जैसे विभाग मिल सकते हैं। सिंचाई विभाग भी उन्हें दिया जा सकता है। इसका फैसला कल हो जायेगा।

कौन कौन बने मंत्री

योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली।केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा दोनों उप मुख्यमंत्री हैं

कैबिनेट मंत्री…
मुकुंत बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नंद कुमार नंदी, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजबहार, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, चेतन चौहान, जयप्रकाश निषाद, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचौरी, एसपी सिंह बघेल, धरम पाल, दारा सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, राजेश अग्रवाल, सतीश महाना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही,

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
भूपेंद्र सिंह चौधरी, धरम सिंह सैनी, अनिल राजभर, स्वाति सिंह, अनुपमा जयसवाल, सुरेश राणा, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र तिवारी और स्वतंत्र देव..!!

Leave a Reply