जायसवाल समाज के सम्मेलन में एकजुट होने की आवश्यकता पर बल

April 11, 2016 8:51 PM0 commentsViews: 420
Share news

संजीव श्रीवास्तव

jai2

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा आयोजित परिवारिक मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में जायसवाल समाज को एकजुट होने पर बल दिया गया और समय के साथ आगे बढ़ने के लिए इस मंत्र बताया गया।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूरणचन्द्र झारीवाल ने कहा कि आज प्रत्येक जाति अपने जातिगत समीकरण के आधार पर समाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में मजबूत होता जा रहा है, उसी प्रकार जायसवाल समाज को भी एकजुट होने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि सजातीय लोगों को शिक्षा के महत्व को समझना होगा और इस कार्य में महिलाओं को भी आगे बढ़ना होगा। अपने संबोधन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष धु्रवचन्द्र जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने भी एकजुट होने का आहवान किया।

दोनों ने कहा कि एकता में काफी बल होता है। जो लोग एकजुट हैं, वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम को पदुमनारायण, लक्ष्मण जायसवाल, पवन कुमार, राजेश कुमार श्रीमती कंचनलता, अरुन जायसवाल, रीना चौकसे, फूलचन्द्र जायसवाल, राजू जायसवाल, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply