डेढ़ लाख जाली नोट व छापने की मशीन के साथ बस्ती जिले के 4 शातिर गिरफ्तार

August 26, 2022 8:58 PM0 commentsViews: 18116
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जिले की एसओजी/सर्विलांस टीम व पथरा बाजार पुलिस द्वारा जाली भारतीय नोट छाप कर चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के पास से 1, 51, 400/- रुपये कैश और जाली नोट छापने का उपकरण बरामद हुआ है। गिरोह में चार सदस्य शामिल थे और चारो बस्ती जिले के निवासी हैं। जाली नोटों के खेप की इतनी बड़ी वारदात (गैंग) और शातिराना जालसाजी की यह पहली घटना है।
अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक, राणा महेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में बलजीत राव प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार व जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी, शेषनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस बल द्वारा वृहस्तिवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से डेढ़ लाख से ज्यादा जाली नोटों का खेप और छापने वाली माशीन बरामद हुई है। थाना पथरा बाजार में मु. अ. सं. 69/2022 अंतर्गत धारा 489बी, 489सी, 489डी भादवि पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
01-  शुभम पाण्डेय पुत्र सत्यवान पाण्डेय निवासी मलपुरवा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
02-  विकास पाण्डेय पुत्र सुखदेव पाण्डेय निवासी रामनगर थाना सोनहा जनपद बस्ती।
03-  भालचंद पाण्डेय पुत्र रामकरन पाण्डेय निवासी मलपुरवा थाना सोनहा जनपद बस्ती।
 04- सोनू पुत्र रामअजोर यादव निवासी करजहना थाना रुधौली जनपद बस्ती।
पूछ-ताछ का विवरण 
अभियुक्तों ने पूछ-ताछ करने पर बताया कि  “उनके द्वारा कलर प्रिंटर के माध्यम से पाँच-पाँच सौ एवं दो-दो सौ के नोटों को कलर फोटो कॉपी करके आरबीआई मोनोग्राम की पट्टी पर चमकीले टेप से उस पर कोटिंग कर देते हैं, जो असली भारतीय मुद्रा के जैसे दिखता है। इस पैसे को लेकर स्थानीय बाजार एवं दूर-दराज के ग्रामीण दुकानदारों को सायंकाल के समय जब प्रकाश कम होता है एवं दुकान पर भीड़ भाड़ रहती है उसी समय दुकानदार से नोट के मूल्य से कम दाम का सामान लेते हैं एवं शेष धनराशि (असली मुद्रा) जो दुकानदार द्वारा वापस किया जाता है, उसे उनके द्वारा आपस में बांटकर अपने शौक आदि को पूरा करते है।
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय
शुभम पाण्डेय उपरोक्त को दिनांक 25.08.2022 को रमवापुर तिराहा थाना पथरा बाजार से समय करीब 15:05 बजे एवं उसके निशानदेही पर उपरोक्त अन्य तीन अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय बस्ती के समीप से समय करीब 20:30 एवं गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण
01-  नकली भारतीय मुद्रा रुपये 1,51,400/- (500 के 268 नोट          व 200 के 87 नोट)
02-  दो अदद कलर प्रिंटर
03- एक अदद चमकीला टेप
04- एक अदद पेपर कतरन चाकू
05- 40 पेज़ सफ़ेद कागज
06- दो अदद ब्लैंक कार्ट्रिज
07- दो अदद काले रंग का कनेक्टिंग केबल
08- दो अदद मोटर सायकिल।
बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01- निरीक्षक बलजीत राव प्रभारी निरीक्षक पथरा
02-  उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी
03-  उप निरीक्षक शेषनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल
04-  उप निरीक्षक राघवेन्द्र यादव पथरा बाजार
05-  मुख्य आरक्षी रमेश यादव एसओजी टीम।
06-  मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला एसओजी टीम।
07- आरक्षी विरेन्द्र तिवारी एसओजी टीम।
08-  आरक्षी अवनीश सिंह एसओजी टीम।
09-  आरक्षी पवन तिवारी एसओजी टीम।
10-  आरक्षी मृत्युन्जय कुशवाहा एसओजी टीम।

Leave a Reply