जनेश्वर मिश्र जयंती पर सायकिल यात्रा को पूर्वमंत्री रामप्रसाद चौधरी ने दिखाई झंडी, उग्रसेन की रैली तगड़ी

August 5, 2021 6:47 PM0 commentsViews: 395
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पं. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद के पांचों विधानसभाओं में साईकिल यात्रा निकाली गई। सिद्धार्थनगर जनपद के सायकिल यात्रा को जिला प्रभारी पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी ने शोहरतगढ़ में बाणगंगा बैराज पर हरी झंडी दिखाई। सायकिल यात्रा में शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह की रैली जबरजस्त दिखी। कई सौ सपा कार्यकर्ता सायकिल यात्रा में शामिल रहे।

जानकारी अनुसार शोहरतगढ विधानसभा में सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह के अलावा कपिलवस्तु विधानसभा में पूर्व विधायक विजय पासवान, बांसी में लालजी यादव, डुमरियागंज में चिनकू यादव व इटवा में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में निकाली साईकिल यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने साईकिल यात्रा में बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई को लेकर सपाईयों ने भाजपा को घेरा और सरकार विरोधी नारे लगाए।

सायकिल यात्रा को शोहरतगढ़ ब्लाक पर समाप्त किया गया। इस दौरान सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के अड़ियल व जनविरोधी नीतियों से देश व प्रदेश की जनता थक चुकी है। उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। आने वाले 2022 में आम आदमी साइकिल की सरकार बनाएगा तभी प्रदेश की तरक्की होगी।

इस दौरान जिलाप्रभारी व पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी और  विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह के अलावा वीरेंद्र तिवारी, खुर्शीद खान, जुवेदा चौधरी, रामू यादव, हरिनरायन यादव, डब्लू सिंह, विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, मोहम्मद शहजाद, नन्हे यादव, मल्लू यादव, डा०अजीत पाल यादव, अशफाक खां, यारमोहम्मद, आशीन अली, अलाउद्दीन, जावेद, हरिद्वार, रज्जू मलिक, शिव नरायन दूवे,अजहर, अबुवाकर,वकील खान, सुभाष यादव, हिमांचल यादव, शमीम, आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply