IAS जगप्रवेश बने सीडीओ बरेली, बोले- राजस्व परिवार से मिले सम्मान को कभी नहीं भूलूंगा

June 11, 2022 9:08 AM0 commentsViews: 647
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राजस्व परिवार से मिले सम्मान को कभी नही भूलूंगा। उक्त विचार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर जग प्रवेश ने कही। वह आज अपने सम्मान समारोह में राजस्व कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि राजस्व परिवार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जब कोई विभाग कार्य नहीं कर पाता है तो उस समय राजस्व विभाग को लगाया जाता है राजस्व विभाग उसे बखूबी निर्वहन करता है।

 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश की प्रोन्नति सीडीओ बरेली के पद पर हो जाने के फलस्वरूप शुक्रवार को तहसील नौगढ़ के राजस्व कर्मियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। तहसीलदार सदर राम ऋषि रमन ने बुद्ध प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रवीण यादव, शिशिर सिंह, तहसीलदार न्यायिक प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, विजय प्रकाश गुप्ता, सुरेश तिवारी, अमरीश, लेखपाल रामकरन गुप्ता, रामसमुझ, सुधीर श्रीवास्तव, अनूप यादव, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र कुमार, सुबोध गुप्ता, रमेश गुप्ता, रामकुमार, देवेन्द्र त्रिपाठी, कमलेश पाण्डेय, अनमोल श्रीवास्तव, रमन गुप्ता, आशोक वर्मा, अमित, शशांक, सौरभ, आनंद, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply