जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है- सुरेश गौतम

November 7, 2018 12:44 PM0 commentsViews: 320
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी कि जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उसके क्रिया कलापों को समाज समाज विरोधी बताया गया है। सम्मेजन में वर्तमान सरकार को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपने बूथों को मजबूत करने व निरंतर जनजागरण करने का आहवान किया गया है।

आज के सम्मेलन को सम्बेाधित करते हुए बसपा नेता और जोन  कोआर्डीनेटर सुरेश गौतम ने कहा है कि भाजपा विकास का कार्य करने के बजाये साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रही है। वह दलितों, कमजोरों पर अत्याचार कराती है और फिॅर हिंदू मुस्लिम का सवल उठा कर मूल सवालों को पीछे कर देती है।

उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोगारी पर चर्चा नहीं हो रही। दलितों, अल्पसंख्यकों को सताने पर चर्चा नहीं हो रही। महंगी होती जा रही शिक्षा को सस्ती करने का काम नहीं हो रहा है। सरकार बस समाज को लड़ा कर मूल समस्याओं से पीछा छुड़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना समय की जरूरत है। जनता आज बहन मायावती जी और बसपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। हमे जनता की उम्मीदों को पूरा करना होगा।

सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि भवान दास ने कहा कि कार्यकर्ता गावों में अपने अपने बूथों पर अभी से लग जायें।क्योंकि उनकी यही मेहनत लोकसभा चुनावों में काम आयेगी। उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा की पराजय के नतीजे बताते है कि भाजपा का किला दरक चुका है। बस इसे अगले चुनाव में एक धक्का देने की जरूरत है। इसके बाद देश में विकास और शांति की बयार चलते लगेगी।

कार्यक्रम को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पी आर आजाद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर, मुनीराम राजभर, राजेन्द्र कमल, घनश्याम गौतम, राम मिलन भारती, दिनेश चन्द्र गौतम, शमीम अहमद, राम बहोर कन्नौजिया, राकेश कुमार प्रजापति, ज्वाला प्रसाद राजभर, अमजद प्रधान, ओम प्रकाश , राम गति वरुण, सुव्ह्करण चौधरी, वीरू पासवान, चुन्नीलाल जी, रामशंकर मौर्य, राम अचल गौतम, सुधिराम गौतम, राम किशोर गौतम, राधेश्याम, रामनयन आनन्द, बृजमोहन के साथ आदि लोग उपस्थित रहें |

 

Leave a Reply