जमीन नहीं तो क्या हुआ, घर की टेरिस-छत पर उगाइये दुनिया का सबसे महंगा आम का पेड़

June 5, 2025 12:45 PM0 commentsViews: 1579
Share news

 

जापान के इस आम को किचन गार्डन, टेरिस और मकान की

छत पर उगा कर ले सकते हैं दुनियां के सबसे महंगे आम का मजा

 

नजीर मलिक

जापान का नया करिश्मा मियाजाकी आम का पेड़

सिद्धार्थनगर। शहरों और कस्बों में रहने वाले लोगों को आम के सीजन में यह बात गहराई तक टीसती है कि काश! उनके पास भी जमीन होती तो वे आम का पेड़ लगाते और फलों के राजा का भरपूर स्वाद लेते। लेकिन अब दुखी होने का वक्त चला गया। जापान का मियाजाकी आम अब आपकी यह तमन्ना पूरी करने जा रहा है।

मियाजाकी नामक आम जापानी मूल का है। यह 6 फुट ऊंचा और हाथों की कलाइयों जितना पतला होता है। यह पेड़ लगाने के दूसरे साल ही फल देना शुरू कर देता है। लेकिन इस पेड़ पर एक फसल में औसतन बीस किलों फल ही मिलते हैं। मियाजाकी आम अंतर्रष्ट्रीय बाजार में  दो से ढाई लाख रूपये किलो बिकता है। भारत में यह कितने रुपये किलो बिकेगा, यह अभी तक निर्धारित नहीं है। क्योकि अभी तक इसकी व्यवसायिक खेती की जानकारी नहीं है। लेकिन शहरों में लोग अपने टेरिस, किचन गार्ड आदि में लगाना शुरू कर चुके हैं।

मियाजाकी आम के पेड़ की खासियत यह है कि इसे लगाने के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं है। इसे 24 इंच के गमले में भी लगाया जा सकता है। देख भाल भी खास नहीं है। बस गोबर की खद और पानी दिया कीजिये। एक्सपर्ट बताते हैं कि मियाजाकी शहर की जलवायू भी वहीं है जो हमारे क्षेत्र की है। इसी कारण उत्तर भारत में यह सफलता पूर्वक लगने लगे हैं। सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के आजाद नगर वार्ड निवासी नईम खान ने मियाजाकी आम का पहला पेड़ लगाया हैं। नईम खान नये पेड पौघों के काफी शौकीन है।  उनके लान में लगे अनोखें पेड़ पौघों में अब मियाजाकी भी शामिल हो गया है।

मियाजाकी की देखभाल करते नईम खान

इस बारें में नईम खान बताते हैं कि उन्होंने 10 महीने पहले यह पेड़ लगााया था। इसी सीजन में उसमें बौर भी आ गये। मगर पेड़े की मजबूती के लिए उन्होंने पहला बौर तोड़ दिया। एक गुच्छा बौर जानबूझ कर छोड़ दिया था। जिसमें प्रदर्शनी के लिए दो आम छोड़ रखे हैं। उनका कहना है कि यह पेड़ शहर और कस्बों के नागरिकों के लिए मुफीद है कियोंकि इसमें जमीन की बहुत आवश्यकता नहीं है।

वह बताते हैं कि इसे आन लाइन आमेजान से खरीदा जा सकता है। यह लखनऊ, कानपुर जैसे बड़ी नर्सरियों पर उपलब्ध है। वैसे अपने जिले में डुमरियागंज में भी ब्लाक के पास की पौधों की नर्सरी में मियाजाकी पौधा के बिकने की खबर है। तो शहरी क्षेत्र के लोगों को, जो जमीनों के बजाये टेरिस, छत अथवा किचन गार्डन के मार्फत आम का मजा लेना चाहते हैं वो मियाजीका पौधा रोप सकते हैं। 15 जून के बाद उनके रोपण का बेहतरीन वक्त है।

 

 

 

Leave a Reply