जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के निर्विरोध प्रबंधक बने श्यामबिहारी जायसवाल

January 4, 2021 11:07 AM0 commentsViews: 733
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जवाहर लाल नेहरू ईन्टर कॉलेज नौगढ़ में प्रबन्ध समिति के चुनाव में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल को निर्विरोध प्रबंधक व हरिकृष्ण जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव विद्यालय परिसर में रविवार को सकुशल संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की संस्था जवाहरलाल नेहरू शिक्षा परिषद एवं विद्यालय के प्रबंध समिति के निर्वाचन प्रक्रिया सोसायटी रजिस्टार गोरखपुर द्वारा जारी विधि मान्य सदस्यों की सूची के आधार पर राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विभा चतुर्वेदी की देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया में कुल 14 सदस्यों ने सहभागिता ली तथा निर्विरोध रूप से हरिकृष्ण जयसवाल को प्रबंध समिति का अध्यक्ष एवं श्याम बिहारी जायसवाल को प्रबंधक नियुक्त किया गया। प्रबंध समिति का कार्यकाल आगामी 5 वर्ष के लिए मान्य है।

Leave a Reply