जे.जे. हास्पिटल की जांच प्रणाली, पैथालाजी व आपेशन सिस्टम की धूम

May 21, 2025 1:16 PM0 commentsViews: 747
Share news

अस्पताल ऐसा कि वहां पहुंचते ही मरीज को होता है सूकून का आभास

जेजे अस्पताल का मानवीय गुण ही उसकी लोकप्रियता गारंटी – रामफेर

नजीर मलिक

जेजे. अस्पताल में सुबह के वक्त मरीजों की भीड़

सिद्धार्थनगर। शहर का नवर्मित जेजे हास्पिटल उद्घाटन के बाद पखवारें से भी कम समय में जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अस्पताल के चेकअप सिस्टम, अत्याधुनिक पैथालाजी, उत्तम आपरेटस वाले आपरेशन थियेटर से मरीजों को तसल्ली तो मिल ही रही है, अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत योग्य डाक्टरों के बेहद प्रोफेशनल औरा विनम्र होना है। एक छोटे जिले में दर्जन भर योग्य डाक्टरों की टीम जिस प्रकार मरीजों को ट्रीटमेंट दे रही है, उसे अस्पताल की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है।

जेजे. अस्पताल अपने भव्य रूप में

मंगलवार को अस्पताल भ्रमण पर पाया गया कि सवेरे से ही अस्पताम में मरीजों की भीड़ लगनी शुरु हो जा रही है। अस्पताल के मुख्य हाल के अलावा लाउंज और पोर्च के पास भी मरीज डाक्टर के इंतजार में बैठे थे। अस्पताल की साफ सफाई देख कर लगता है कि वहां पेशेंट को बैठने में सुकून होता है। एक अस्पताल की सफलता इसी में है कि मरीज को वहां पहुचते ही बेहद वातावरण और मृदुभाषी डाक्टर व सहायक मिलें। अस्पताल में आये मरीज सुशील मिश्र बताते हैं कि अस्पताल अपनी हर एसी जरूरत पर खरा उतरता है।

अस्पताल के अंदर जेजे. के दोनों डायरेक्टर बंधु, जावेद खान व जमशेद खान अच्छे फिजीशियन के साथ साथ हार्ट स्पेश्लिस्ट की भमिका में स्वयं रहते हैं। इसके अलावा पेड्रियाटिक के डाक्टर व सर्जन मनीष कुमार गुप्ता हैं जो एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर भी रहे हैं। एक और पीड्रियाटिक डाक्टर नाजरीन खातून भी दिल्ली की अरूणा आसिफ अली अस्पताल की सीनियर रेजीडेंट रही हैं। डाक्टर ए जायसवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में सफदरजंग दिल्ली में ख्याति अर्जित कर चुके हैं तो डाक्टर मानसिंह के रूप में अस्पताल के पास एक बेहतरीन न्यूरो सर्जन भी है। इसके अलावा किडनी रोग के लिए डाक्टर बदरे आलम, चर्म रोग के लिए डाक्टर एके वर्मा, स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप मं  डाक्टर कशिश ए खान हैं जो बेहद अनुभवी डाक्टर है। इसके अलावा पूर्व सीएमओ डाक्टर एम पी कसौान के अलावा कुश पैथालाजिस्ट के रूप में डाक्टर एसपी यादव व फिजियोंथेरेपिस्ट के रूप में डाक्टर डाक्टर खुर्शीद आलम की सेवाएं भी अस्पताल को प्राप्त हैं।

कुल मिला कर अस्पताल में कुशल डाक्टरों की टीम मरीजों की सेवा में हर वक्त खड़ी है। एक मरीज के तीमारदार रामफेर ने बताया कि अस्पताल के लम्बे चौड़े परिसर में गरीब मरीजों के परिजन कीं भी ठहर जायें। डाक्टरों की फीस उचित है। दवाओं के मूल्य में कोई हेरफेर नहीं है। यही सब गुण अस्पताल के लोकप्रिय बनने की गारंटी हैं।

 

 

 

Leave a Reply