जोगिया ब्लाक में सावित्री देवी निर्विरोध “बीडीसी” निर्वाचित, युवा भाजपा नेता श्रीश चौधरी ने मनवाया लोहा

April 19, 2021 5:10 PM0 commentsViews: 1381
Share news

अजीत सिंह

        सावित्री देवी                  युवा भाजपा नेता श्रीश चौधरी

सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के क्षेत्र पंचायत संख्या 42 गोनहा/कपिया से युवा भाजपा नेता श्रीश चौधरी उर्फ पिंटू की माता सावित्री देवी बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। जोगिया ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित महिला है इसलिए इन्हें राजनीतिक गलियारों में ब्लॉक प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

बता दें कि आज के परिवेष में पंचायत चुनाव को सबसे कठिन चुनाव माना जाता है। भाजपा ही नहीं वरन अन्य दलों के कई दिग्गज चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी जीत के लिए ऐड़ी से चोटी जोर लगये हुए हैं मगर युवा भाजपा नेता श्रीश चैधरी द्वारा अपनी मां को निर्विरोध बीडीसी बनाना चर्चा का विषय बन गया है। इस युवा नेता के कुशल व्यवहार का लोग लोहा मान रहे हैं।

इनके निर्विरोध निर्वाचन से  पीयूष चौबे, सत्येंद्र कुमार यादव, सुनील जयसवाल, मानू दुबे, पंडित सिंह, मेहताब खान, रजत श्रीवास्तव, अनुराग यादव व सोनू खान के खुशी का ठिकाना नहीं है।

 

Leave a Reply