जेएसआई स्कूल पचपेड़वा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे जमील सिद्दीकी

September 4, 2025 8:33 PM0 commentsViews: 126
Share news

अजीत सिंह 

पचपेड़वा, बलरामपुर। नब्बे के दशक में क्रांतिकारी छात्र नेता रहे, नगर पालिका सिद्धार्थनगर के पूर्व चेयरमैन, डीवाइन विज़डम एकेडमी बढ़नी के फाउंडर मैनेजर मो. जमील सिद्दीकी जेएसआई स्कूल पचपेड़वा बलरामपुर व तालिमी बेेेदारि द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उक्त जानकारी स्कूल के प्रबंधक व वरिष्ठ पत्रकार सगीर ए खाक़सार ने देते हुए बताया है कि शनिवार 06 सितम्बर को सुबह दस बजे विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में क्षेत्र के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply