जूड़ीकुइयां हत्याकांडः हत्या की प्लानिंग का राज खुलने के डर से नाबालिग लड़कों ने की थी राजदार शिवकुमार की हत्या

June 12, 2021 2:25 PM0 commentsViews: 1283
Share news

 

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। गत दिवस शोहरतगढ़ क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव में  वकुमर की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस सिलिेसिले में चार नाबालिग लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। हत्या का कारण लड़कों द्धारा एक अन्य  हत्या करने की प्लालिंग की जानकारी शिव कुमार को हो जाना बताया  जाता है।

शोहरतगढ़ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये चारों लड़के अपने एक पट्टीदार गोलू पुत्र गंगाराम की हत्या की प्लानिंग बना रहे थे। लड़कों का मानना था कि गत दिनों हुई संदिग्ध मौत बारे में लड़कों का मानना था कि उसके पिता की हत्या गोलू सादव अथवा उसके परिजनों ने की है। इसलिए वे गोलू की हत्या कर देने का प्लान कर रहे थे। बताया जाता है कि लड़के गोलू की हत्या का प्लान बना चुके तो उसकी खबर शिवकुमार को हो गई।

लड़कों को जब मालूम हुआ की गोलू की हत्या का भेद शिवकुमार को पता चल गया है तो चार दिन पूर्व उन्होंने गांव के पासस शिवकुमार को अकेले पाकर उसे जमीन पर गिरा कर गमदे से उसका गला घोंट कर मार डाला।

इस वारदात का सुराग लगाने में पुलिस जुटी थी। तभी उसके पता चला कि इस घटना में जूड़कुइयां के चार नाबालिग लड़को का हाथ है। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। इस बारे में शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि उन्हें गत ११ तारीख को एक ईंट भटठे से गिरफतार किया गया। चाार नाबालिंग बच्चों द्धारा अप की हत्या के शक में जिस प्रकार एक निरपराध का कत्ल किया गया वह द्वोत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply