जिले में कल अखिलेश, डिम्पल यादव, अजीत सिंह व योगी आदित्य नाथ कहां करेंगे जनसभाएं

February 24, 2017 12:36 PM0 commentsViews: 1254
Share news

नजीर मलिक

daura

सिद्धार्थनगर। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कल यानी शानिवार को जिले में पांच बड़ी सियासी हस्तियां अपने भाषणों से चुनावी माहौल बदलने का प्रयास करेंगीं। कल सीएम अखिलेश, डिम्पल यादव, योगी आदित्यनाथ व मनोज तिवारी जिले के विभिन्न स्थानों पर सियासी अलख जगायेंगे।

यहां होंगे अखिलेश

जानकारी के मुताबिक सीएम अखिलेश यादव कल शोहरतगढ़ विधानसभाक्षे़ के कंदवा (चिल्हिया) नामक स्थान पर 11 बजे सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके अलावा इटवा विधानसभा क्षेत्र के माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज मे 12बजे और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज बढ़नी लोहरौली के मैदान में12बज कर 45मिनट पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

बांसी में पहुंचेंगी डिम्पल यादव

बांसी विधान सभा में अखिलेशयादव के न पहुंच पाने के कारण चुनावी कमान अखिलेश की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल यादव खुद संभालेंगी। वे बांसी विधानसभा सीट के बेलौहा बाजार में 12 बजे लाल जी यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी। सपा प्रत्याशी लाल जी यादव ने यह जानकारी दी है।

योगी और मनोज होंगे यहां 

सांसद योगी आदित्यनाथ की जिले में दो जनसभाएं होंगी। पहली जनसभा शोहरतगढ सीट के कठेला मे 11 बजे चौधरी अमर सिंह के पक्ष में आयोजित की गई है। दूसरी जनसभा राजकीय बालिका इंटर कालेज मैदान डूमरियागंज मे 2 बजे   राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में आयोजित की गई है।

इसके अलावा भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी की जिले मे दो जनसभाएं होंगी। पहली सभा तिलक इंटर कालेज बांसी में जय प्रताप सिंह के समर्थन में 12 बजे  और दूसरी इटवा क्षेत्र के मिठौला में सतीश द्धिवेदी के समर्थन में 2 बजे  आयोजित की गई है।

अजीत सिंह की सभा

एक अन्य सूचना के मुताबिक आर एल डी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह बांसी के सकारपार में रालोद प्रत्यशी किरन शुक्ला के पक्ष में ११ बजे चुनावी जनसभा करेंगे। यह जानकारी रालोद नेता सुधीर किसान ने दी है।

Leave a Reply