मौलाना कल्बे जव्वाद ने बताया सपा–कांग्रेस गठबंधन को धोखे की ट्टी

January 31, 2017 12:02 PM0 commentsViews: 275
Share news

 अब्बास रिज़वी kalbe

लखनऊ। शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जवाद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कल्बे जवाद ने खुलकर सपा-कांग्रेस गठबंधन का विरोध किया। इसी के साथ ही दोनों पार्टियों पर तीखे प्रहार किया। कल्बे जवाद ने इशारे में ही विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन ना करने का ऐलान भी कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी पर मुजफ्फजनगर दंगों को लेकर बड़ा सवाला भी खड़ा कर दिया है। साथ ही जवाद ने कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम विरोधी करार करते हुए उसके खिलाफ रहने की बात कह दी है।

कल्बे जवाद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।वह अब खुलकर सपा की सरकार में वापसी ना होने देने की बात करते नज़र आ रहे हैं।उन्होंने  यूपी की जनता से अपील करते हुए कहा, कि प्रदेश में धोखेबाजों को सत्ता में वापस ना आने दें।उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे सहित हर जगह अधूरा काम हुआ है।फिर प्रदेश में यह कैसा अधूरा विकास हुआ है।उन्होंने मुस्लिमों से एकजुट होकर वोट करने की अपील की।

कल्बे जवाद ने मुज़फ्फरनगर को लेकर सपा के खिलाफ बयान दिया।उन्होंने कहा कि जब मुज़फ्फरनगर कैम्पों पर बुलडोज़र चल रहे थे,तब सैफई महोत्सव में डांस हो रहा था।सपा वहां का डांस देख रही थी।मुज़फ्फरनगर दंगों में सपा सरकार का रवैया बेहद उदासीन था। कल्बे जवाद सपा-कांग्रेस के गठबंधन से बेहद खफा हैं।जवाद ने कहा कि मैं इनके गठबंधन के खिलाफ हूँ।क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों की जड़ें काटने का काम किया है।सपा-कांग्रेस का गठबंधन भी उसी कड़ी की दोबार पहल है।फिलहाल जवाद ने अभी किसी भी पार्टी के समर्थन का ऐलान नहीं किया है।

Leave a Reply