प्रदेश अध्यक्ष ने सिद्धार्थनगर को चेताया, भाजपा के लोग जीते तो विकास, वरना विनाश तय

November 23, 2017 3:21 PM0 commentsViews: 1011
Share news

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांझेय ने आज यहां एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि निकाय चुनाव में अगर भाजपा की जीत हुई तो नगरों में विकास के काम तेजी से होंगे, अगर विपक्षी जीत कर आये तो लूट खसोट, भ्रष्टाचार की गंगा बहेगी। यहां के लोग क्या चाहते हैं, तय मतदाताओं को करना है।

आज वृहस्पतिवार को  यहां जेल रोड पर सिद्धार्थनगर निकाय के भाजपा उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल के पक्ष में चुनावी भाषण करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की आवाज है। भाजपा की निकायों में जीत हुई तो नगरीय शौचालय अनुदान २० हजार कर दिया जायेगा। निकायों के विकास के लिए धन की कोई कमी नही होने दी जीयेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए धन अवमुक्त कर दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का 27 सू़त्री एजेंडा बनाया है। सारा कार्य उसी के अनुसार होगा। स्वछता के लिए नगरों में विशेष काम किये जायेंगे। मलिन बस्तियों के बीमारों के लिए मौके पर ही स्वास्थ्य कैम्प लगाये जायेंगे इसके अलवा कांजी हाउस भी खोले जायेंगे। हमने जिस तरह देश और प्रदेश में विकास कार्य किये हैं, वैसे ही नगरों के लिएकिम करेंगे।

विपक्ष आया तो लूट मचेगी

उन्होंने विपक्षी दलों से लोगों को सावधान किया और कहा कि विपक्ष भ्रष्ट तथा गैर जिम्मेदार है। प्रदेश को तीन दशकों से सपा और बसपा ने भष्टाचार के माध्यम से खोखला कर दिया है। विकास कार्यों में इतना भ्रष्टाचार हुआ कि विकास की चिड़िया फर्र हो गई।

ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं

अपने भाषण में वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह सब विपक्ष की अपवाहें हैं। अफवाहें आती हैं चली जाती है। जैसे कानपुर की अफवाह उठी और दब गई। मतदाता ऐसे अफवाहों से सावधान रहें। विपक्ष हताश व निराश है। इसलिए वह वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की अफवाह फैला रही है। उसका हारना तय है।

आजम खान उलट खोपड़ी का है

भाषण के दौरान उन्होंने राजनीतिक रणनीति के तहत आजम खान पर प्रहार किया और उसे उलटी खोपड़ी का बताते हुए कई आरोप लगाये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजम ने नगर पवकास तेंत्री के पद पर रह कर विकास के पैसे को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो आजम ख्ाानों से मुक्ति मिलेगी।

पाल ने किया अध्यक्ष का स्वागत

इससे पहले क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने  सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों का हवाला दिया। उन्होंने केन्द्रीय सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने श्याम बिहारी जायसवाल के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि हम विकास के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का स्वागत भी किया।

सभा में सदर विधायक श्याम धनी राही, डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र सिंह, इटवा विधायक सतीश द्धिवेदी के अलावा  जिले के सभी निकायों के प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल, हेमंत जायसवाल, अज्जू श्रीवास्तव और सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित  रहे।

Leave a Reply