गरीबों के लिए कांग्रेस की न्याय योजना बरदान साबित होगी- डा. चंद्रेश

May 3, 2019 7:15 PM0 commentsViews: 604
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा है कि गरीबों के लिए न्याय योजना बरदान साबित होगी। लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कांग्रेस ने मनरेगा योजना जैसी परिवर्तन कारी योजनाएं पहले भी चला चुकी हैं जिससे गांव में रहने वाले गरीबों व किसानों को बहुत फायदा मिला है।

कांग्रेस प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय ने आज बांसी विधानसभा क्षेत्र के जोलेखोर, भैंसठ, सिंहिया, सेखुई, जीवपुर, पचहरी, तलपुरवा, आमा, लखनपुरवा, बसंतपुर आदि दर्जनों गांवों में अपने समर्थकों के साथ गहन जनसंपर्क किया और लोगों को कांग्रेस पार्टी के महत्वाकांक्षी न्याय योजना के बारे में जानकारी दी।

डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय के साथ डाक्टर वासिफ, अभिनय राय, राजन तिवारी, विशाल त्रिपाठी, रामचंद्र पांडेय, गौरव जायसवाल, सोमयी यादव, कृष्ण बहादुर चौधरी, आसिफ कमाल, कृष्णा निषाद सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply