कांग्रेस को मिल रहे अपार समर्थन से विपक्षी परेशान- इसरार अहमद

November 8, 2016 2:31 PM0 commentsViews: 144
Share news

एम. आरिफ

israr-ahamd1-copy
इटवा, सिद्धार्थ नगर । सपा सरकार में भ्रष्टाचार व लूट डकैती चरम पर है। किसान व्यापारी सब परेशान है‚ वहीं जनता से झूठा वादा कर सत्ता में आयी केन्द्र की भाजपा सरकार भी अपने वादे को निभाने में असफल सावित हुई। यही कारण है की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन मिल रहा है।
उक्त बाते कांग्रेस पार्टी के नेता व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदार इसरार अहमद ने कहीं। वह झकहिया चौराहे पर एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में इसरार अहमद ने कहा की कांग्रेस सरकार में भारी संख्या में किसानों का कर्ज माफ हुआ था‚ काँग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है की कांगेंस पार्टी कॊ सदस्यता अभियान वा जनसभाओ में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के तरफ से मौका मिला तो को क्षेत्र में हमेशा कि तरह सेवा भाव से काम करते हुए पार्टी के खाते में शोहरतगढ़ की सीट लाने में कोई कसर नहीँ छोडूंगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता से जो वादे किये थे उसी पूरा करने में असफल होने पर अनर्गल बयानबाजी कर देश कि जनता कॊ गुमराह करने का काम कर रही है। जिसे जनता बखूबी समझ रही है। साथ ही सपा सरकार किसानों वा व्यापारियों कॊ छलने का का काम कर रही है। क्षेत्र में किसानों के धान की फसल की कटाई तेजी से हो रही है , लेकिन सरकारी खरीद केन्द्रों का पता नहीं है और सरकार किसान हितैषी होने का राग अलाप रही है।

Leave a Reply