कांग्रेस देश को विकास पर ले जाने वाली पार्टी- मशहूर अली

November 20, 2016 12:17 PM0 commentsViews: 154
Share news

अजीत सिंह

mashhoor

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के मंडल अध्यक्ष मशहूर अली ने गत दिवस बर्डपुर क्षेत्र के आधा दर्जन गांव का जनसंपर्क कर लोगों से कहा कि कांग्रेस देश को विकास पर ले जाने वाली पार्टी है। आप कांग्रेस से जुडें, वह आपकी भवनाओं से जुडेगी।

मशहूर अली ने पुरैना, मोहम्मदपुर, अमहवा, निबिहवा, मुशहरवा, मुशहरी, फुलवरिया, पल्टा देवी चौराहा आदि गावों मे जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और कहा कि देश को आजादी दिलाने वाली कांग्रेस है। आजादी के पहले देश में सूइयां नहीं बनती थी, मगर कांग्रेस ने आपको परमाणु बम से लैस कर दिया। आजादी के समय भूखमरी का दौर था, लेकिन कांग्रेस ने कृषि और आर्थिक क्रान्ति कर आपका जीवन स्तर उठा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह से लगायत नेरेन्द्र मोदी तक भारत की जो भी उपलब्धिया बयान कर रहे हैं, या किया है, उसकी बुनियाद कांग्रेस ने ही रखी थी। कृषि क्रान्ति, आर्थिक क्रान्ति औगिक क्रान्ति से लेकर रोजगार के साधन देना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना सब क्रांग्रेस की देन है। और मोदी जी उसी लाइन पर चल रहे है।

मशहूर अली ने जनता से कहा कि आप कब तक भ्रम में रहोगे। कांग्रेस से इतनी बडी गलती नहीं हुई कि उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाय। हम आपसे वादा करते हैं कि अगर आप कांग्रेस को फिर से लायेंगे तो क्रांग्रेस आपको खुशहाली देगी।

शोहरतगढ सीट के दावेदार मशहूर अली जनसंपर्क के बाद पुरैना गांव में गये और उन्होंने एक जनाजे में शिरकत की इस दौरान उनके साथ तमाम लोग रहे।

Leave a Reply