सपा विकास का काम करती है, वे बिजली को हिंदू–मुसलमान बनाते हैं– पासवान

February 25, 2017 12:40 PM0 commentsViews: 212
Share news

अजीत सिंह

111111111

सिद्धार्थनगर। समाजवादी लोग अपने विकास कार्यों को गिना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बिजली को हिंदू मुसलमान बना रही है। एक विकास के माध्यम से समाज को जोड़ रहा है, एक नफरत के द्धारा समाज को तोड़ रहा है। फैसला जनता को करना है कि बुद्ध भूमि को विकास चाहिए या नफरत।

यह बातें कपिलवस्तु के विधायक और सपा उम्मीदवार ने गत दिवस कड़जहवा, बरदहवा, हरनी, धरमौली आदि गांवों में कही। वहां मौके पर ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव का काम बोल रहा है। इसके मुकाबले भाजपाई नफरत को बांट रहे हैं।

उन्होंने जनता से कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार १ करोड़ ७ लाख महिलाओं और बुजुर्गों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री गरीब रिक्शा वाली को ई रिक्शा दे रहे हैं। उन्होंने १८ लाचा बच्चों को लैप टाप दिया। सिंचाई निशुल्क कर किसानों को राहत दी। स्मार्ट फोन दे रहे हैं। यहां तक की नमक भी सस्ता दे रहे हैं। सपा सरकार लड़कियों को साइकिल, शादी अनुदान दे रही है। अखिलेश सरकार ने पांच साल में मेट्रो रेल चलवा दिया जो मोदी जी १५ सालों मे  गुजरात में नहीं चलवा पाये। उन्होंने एक्सप्रेस वे बनवाया। यह सब काम है जो सपा सरकार की सफलता की कहानी लिख रहे हैं।

उन्होंने इसके अलावा अपने क्षेत्र में बनावाये गये पुलों सड़कों का हवाला दिया और कहा कि क्षेत्र के पांच सौ लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकार से ५० हजार से लेकर पांच लाख की मदद दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भी अपनी सरकार की उपलब्धि बतानी चाहिए, लेकिन वे केवल धर्म की राजनीति कर रहे हैं।

 

Leave a Reply