कर्जा होगा माफ, बिजली बिल होगा हाफ: महेश कन्नोैजिया

November 8, 2016 12:06 PM0 commentsViews: 188
Share news

अजीत सिंह

mahesh
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ किया था। बीजेपी सरकार किसानों के बजाय पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। कांग्रेस फिर सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज जहां माफ होगा, वहीं बिजली बिल हाफ कर दिया जाएगा।
उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के युवा नेता व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रसाद कन्नौजिया ने कही। वे सोमवार को सदर विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। केन्द्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियां एक दूसरे की पूरक है। और इस समय मंहगाई पर रोक लगाने में विफल है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की जो भी योजनायें संचालित हैं, अधिकांश कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल की है। पिछले सत्ताइस सालों में गैर कांग्रेसी हुकूमत ने उत्तर प्रदेश को बेहाल कर दिया है। सूबे के समुचित विकास के लिये यंहा कांग्रेस की सरकार का होना जरुरी हो गया है।
कांग्रेस पार्टी से सदर विधान सभा से टिकट के दावेदार महेश कन्नौजिया ने कहा कि सपा, भाजपा और बसपा की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, हत्या, लूट व डकैति8  यों की घटनाएं बढ़ी है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो एैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता को निजात मिलेगी।

Leave a Reply