कर्मचारी नेता अनिल सिंह कई कर्मचारियों के साथ नवागत डीएम से किया शिस्टाचार भेंट
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने जिले के अन्य कई कर्मचारी नेताओं के साथ नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शिस्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि जिले के विकास के लिए हम सभी लोग पूर्व की भांति हमेशा कर्तब्य अनुरूप योगदान देते रहेंगे।
जनपद सिद्धार्थनगर के नवांगत जिलाधिकारी से मिलने वालों में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री आनंद गौतम, उत्तर प्रदेश ग्राम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगनारायण, मंत्री अश्वनी पाठक, सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम मूरत तथा परिषद के संयुक्त मंत्री सोभनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सहित भारी संख्या में ब्लाक और तहसील के पदाधिकारी मौजूद रहे।





