कड़ाके की ठंड में असहायों की मदद में आया कर्मचारी संगठन

January 9, 2023 8:45 PM0 commentsViews: 192
Share news

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की पहल

देरशाम सड़कों पर मिले गरीब और निर्धनों में बांटा कंबल

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड में गर्म वस्त्र के अभाव में ठिठुर रहे असाहयों, गरीबों की मदद में प्रशासन साथ खड़ा ही है, इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की ओर से भी सामाजिक कार्यों के प्रति रूचि दिखाते हुए अभिनव पहल शुरू कर दिया है। सोमवार शाम सड़कों पर मिले 15 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सोमवार को देरशाम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल की अगुवाई में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत मधुबेनिया, बर्डपुर आदि स्थानों के मुख्य सड़कों पर मिले असहायों, गरीबों के बीच एक-एक कंबल प्रदान किया। गरीबपुर गांव का रिक्शा चालक सादिक अली समेत बर्डपुर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में असहाय बरसाती, फेंकू, चंद्र प्रकाश, जगदीश, राजू, पीतांबर, महबूब आदि शामिल रहे।

इस मौके पर राकसंप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चौबे, महामंत्री राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष दयानदं मणि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन उपाध्याय, भवनाथ, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अशोक वर्मा, बर्डपुर नंबर 13 के प्रधान वजहुल कमर, बर्डपुर नंबर 12 के प्रधान मोहम्मद सईद भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि पहली जनवरी से ही संगठन की ओर से कंबल वितरण का कार्य जारी है। सड़कों पर मिल रहे वास्तविक असहाय, निर्धन को कंबल देने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply