कर्मचारी संघ के संस्थापक बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर स्पताल में बाँटा गया फल

May 18, 2022 8:01 PM0 commentsViews: 271
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रहे, वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्व. बीएन सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर मंडल मंत्री डॉ. अरुण कुमार प्रजापति की अगुवाई और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की मौजूदगी में संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

 

बस्ती मंडल के मंडलीय मंत्री अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि स्व. बीएन सिंह ने हमेशा कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी हुए। उन्होंने अपने परिवार से ज्यादा कर्मचारियों व उनके परिवारों के बारे में कार्य किया।

 

जिला मंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि 16 अप्रैल 1966 को विधानसभा के सामने राज्य कर्मचारियों के पहले प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा 26 मई 1966 से आकस्मिक सामूहिक अवकाश तथा 14 जुलाई 1966 को जीपीओ पार्क में आमसभा एवं मशाल जुलूस, 15 जुलाई 1966 को लाठीचार्ज के विरोध में 11 दिनों तक चली हड़ताल एवं महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि के साथ हुए सरकार के समझौते में उनकी प्रमुख भूमिका रही।

 

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply