करवा चौथ पर होगी अमृत वर्षा, चांद के दीदार के लिए करना होगा 8.32 बजने का इंतजार

October 29, 2015 1:08 PM0 commentsViews: 234
Share news

karwaसंजीव श्रीवास्तव

शुक्रवार को पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस बार करवा चौथ पर अमृत बरसेगा। शुक्रवार को अमृत सिद्ध योग में करवा चौथ पड़ रहा है। उस दिन चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र एवं वृष राशि में गोचर है। यानि इस बार के करवा चौथ में स्त्रियां चन्द्रमा की शीतल उर्जा का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकती है। शुक्रवार को चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसी स्थिति में उपवास रखने वाली महिलाओं चांद दीदार के लिए साढ़े आठ बजे तक प्रतीक्षा करनी होगी।

करवा चौथ को लेकर सिद्धार्थनगर में महिलाएं खासी तैयारियां करती हैं। इस व्रत में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीददारी को लेकर बाजार सज जाते हैं। शुक्रवार को करवा चौथ होने के कारण गुरुवार को खरीददारी का अंतिम दिन है। सुबह 10 बजे से ही सिद्धार्थनगर के विभिन्न बाजारों में दुकानों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कपड़ों एवं पूजा में उपयोग होने वाली वस्तुओं की दुकानों पर खासी भीड़ दिखायी दी।

मालूम हो कि करवा चौथ का व्रत हिन्दू माह में कृष्ण पक्ष को पड़ता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निराजल उपवास रखकर गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद चन्द्रमा अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। व्रत खोलने से पूर्व छलनी में दीपक रखकर उसकी ओट से पति की छवि को निहारने की परंपरा की भी करवा चौथ पर्व की है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी का रिश्ता मधुर और मजबूत होता है और पति को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

Leave a Reply