सांसद जगदम्बिका पाल ने भाजपा वर्करों को किया सम्मानित

November 15, 2018 2:59 PM0 commentsViews: 381
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कार्यकर्ता सम्मान अभियान के तहत क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल जे भाजपा मंडल नौगढ़ के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए हुए पिब्ली सरकार के गठन में उनकी भूमिका निर्णयक बता और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में भी उनकी भूमिका निर्णायक रहेगी।  

डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल ने भाजपा नौगढ़ मंडल के शिवपुत्र नगर सेक्टर शिवपति नगर सेक्टर के बूथ संख्या 69 खलीलपुर, बूथ संख्या 73 खलीलपुर, व संख्या 74 खलीलपुर, बूथ  संख्या 79 खलीलपुर के बोर्ड प्रमुख शैलेश सिंह रामदास राम नारायण होली , प्रधान शिव प्रसाद आदि को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यकर्ता सम्मान अभियान के तहत सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद जगदिॅबका पाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं बूथ प्रमुखों के बल पर ही किसी भी लड़ाई को जीता जा सकता है। जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का एक एक बूथ अध्यक्ष या कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी हित में कार्य किया है उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र व अन्य प्रदेशों में भी सरकार है। इसलिए इन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा की राजनीति के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी द्वारा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी की अगुवाई में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है जिससे आज कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा।

इस अवसर पर सांसद पाल के साथ मंडल अध्यक्ष संपूर्णानंद पांडे जी सेक्टर प्रभारी शिव पथ नगर सोमा यादव जी अनिल मुरारी आशीष शुक्ला, महेश गुप्ता, डीएन पांडे; जसबीर सिंह, सुनील तिवारी प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply