चर्चित हिस्ट्री शीटर कट्टा, कारतूस के साथ गिरफ्तार

April 3, 2019 1:59 PM0 commentsViews: 2096
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को थाना शोहरतगढ़ पर तैनात डायल 100 के जवान कांस्टेबुल.राहुल कुमार आशीष को इवेण्ट के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टे के साथ टहल रहा है । इस  पर तत्परता दिखाते हुए डायल 100 के उपरोक्त जवान  तुरन्त मौके पर पहुँच गये । उन्होंने शिकायत कर्ता द्वारा बताये गये व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद देशी कट्टा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । 

 

पूछताछ से पता चला कि संदिग्ध थाना शोहरतगढ़ का हिस्ट्री शीटर भी है ।

डायल 100 के कर्मचारीगण द्वारा अभियुक्त उन्नर उर्फ मुन्नर ग्राम नारायण पुर उपरोक्त को तत्काल कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार कर लिया । शोहरतगढ़ कसबे से सटे गडाकुल तिराहे से गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़ पर लाया गया । थाना शोहरतगढ़ पर अभियुक्त के विरूद्ध मु.अ.सं. 0077/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply