मेजर ध्यान चंद जयंती पर ओलम्पिक संघ ने 32 खिलाड़ियों को  सम्मानित किया

August 29, 2023 8:25 PM0 commentsViews: 385
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। हाकी के जादूगर कहे जाने वाले स्व. ध्यान चंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला ओलपिंक संघ जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जनपद के होनहार 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मंगलवार को स्टेडियम में जिला ओलपिंक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें 32 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला ओलपिंक संघ के ज़िलाधक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला महासचिव मो. इब्राहिम, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री की उपस्थिति में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कुणाल, जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु के हाथों खिलाड़ियों को सम्मान पत्र के साथ खेल किट रखने के लिए बैग प्रदान किया गया।

इनमें सत्र 2022-23 में खेलो इंडिया पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियालाल गेम प्रतियोगिता में प्रथम पाने वाली कुमारी रिया श्रीवास्तव समेत जूनियर नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली नेहा गौड़, ज्योति वर्मा, युवा कल्याण वालीबॉल गौतमबुद्धनगर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली नंदनी, चांदनी, रेनू, माध्यमिक विद्यालय-19 बरेली एवं युवा कल्याण वालीबॉल प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली अंजनी, नेमा भारती, सुमन, संजना रहीं।

उक्त के आलावा माध्यमिक विद्यालय-19 बरेली की प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली शालिनी कुमारी, चांदनी, शशि पांडेय, अर्चना कुमारी, अंशिका सोनी, सुमन गौड़, बेसिक राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता लखनऊ में स्थान पाने वाली शशिकला, जानकी, हेमावती, अनन्या, संजनी, संध्या, कविता, सुधा, रोशनी, संजना, पल्लवी, अंजनी, माध्यमिक विद्यालय-19 कराटे लखनऊ की प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले कामिनी त्रिपाठी, निशा, अजय निषाद, सत्यम भारद्वाज शामिल थे।

एसडीएम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र, प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसमें जिला ओलपिंक संघ समेत अन्य खेल संगठनों की भूमिका भी अहम है। आने वाले दिनों में जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए कई ठोस और सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

समारोह का संचालन सगीर-ए-खाकसार ने किया। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, इशांक सिंह, रत्नेश सिंह, जीशान खलील, सोनू गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय, अब्दुल मोबीन, लिपिक कमलेंद्र, एथलेटिक्स कोच सुमन, फुटबाल कोच राजलक्ष्मी चौधरी, रत्नेश सिंह प्रिंस, अरविंद झा, शंभू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंकज पासवान, विनय कुमार शाह, दौलत बाबू गुप्ता आदि की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply