खेल खेल में बालक ने बालक पर बंदूक से फायर झोंका, घायल

May 22, 2023 2:45 PM0 commentsViews: 552
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में शाम खेल में हुए विवाद से गुस्साए 13 वर्ष के एक बच्चे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से एक बच्चे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक की कलाई को छूकर निकल गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र सेमरहना निवासी 13 वर्षीय बालक और आदर्श सिंह (18) पुत्र जितेंद्र सिंह रविवार को साथ खेल रहे थे। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गांव के कुछ लोगों ने समझा- बुझाकर दोनों को घर भेज दिया। लेकिन, बच्चे का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह आदर्श के अकेला मिलने के मौके की तलाश में लग गया। शाम करीब आठ बजे जब आदर्श बच्चे के घर के बगल से कहीं जा रहा था तो बच्चा जल्दी से घर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल कर पीछे से फायर कर दिया।

गोली आदर्श के बाएं हाथ की कलाई से छूककर निकल गई। जिससे वह जख्मी होकर गिर गया। घटना की सूचना पर आदर्श के परिजन मौके पर पहुंच और उसे तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। सूचना पर एसआई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। खेल खेल में बालक ने एक बालक पर बंदूक से फायर झोंका, दोस्त घायल हो गया है।

Leave a Reply