मरवटिया में व्यापारी की खून से लथपथ लाश मिली, कत्ल का सुराग नहीं, पुलिस जांच में जुटी

April 24, 2021 11:48 AM0 commentsViews: 781
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया में बंद पड़े एक प्राइवेट विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की लाशा पाई गई है। उसके गले पर धार हथियार संभवतः कुल्हाड़ी से वार किया गया था। लाश घटनास्थल से पांच किमी दूर के भैसा गांव के लकड़ी व्यपापारी 50 वर्षीय सुहेल हुसैन उर्फ बब्बन की थी। इस रहस्यमय कांड में पुलिस को कत्ल की वजह की जानकारी नहीं मिल सकी है। उसने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटना के बारे में बिन्दुवार जानकारी ली। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले की मुस्तैदी से छानबीन में लग गई है।

क्या है हत्या की पूरी कहानी

जानकारी के मुताकि खेसराहा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी सुहेल उर्फ बब्बन लकड़ी का कारोबार करता था। पेड़ खरीदने के बाद उसकी चिराई कर उसे बेचता था। बताया जाता है कि गुरुवार को वह क्षेत्र के ही मरवटिया स्थित आरा मशीन से लकड़ी चिराने गया था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार को आरा मशीन से कुछ दूरी पर स्थित ईट भट्टे के बगल बंद पड़े प्राइवेट विद्यालय में उसकी खून से लथपथ लाश देखी गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ खेसरहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त करवाने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक खेसरहा ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कई बिंदुओं पर सवाल, सघन जांच जरूरी

याद रहे कि जिस स्थान पर सुहेल की लाश पाई गई है वह उसके गांव से पांच किलोमीटर दूर एक प्राइवेट विद्यालय है, जो कई वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में उस निर्जन स्थान पर अकेले तो जायेगा नहीं। जाहिर है कि इसे वहां किसी बहाने से या जबरन ले जाया गया।  फिर उसकी हत्या की गई। हो सकता है कि उस समय उसके पास अधिक पैसे रहे हों, सलिए उसका कत्ल किया गया हो। या फिर कोई पुरानी रंजिश या अवैा संबंध का मामला हो। खेसरहा पुलिस को इन सवालों के जवाब ढूढऩा होगा तभी कत्ल का मकसद समझा में आयेगा और हत्या का उदृदेश्य सामने आने पर कातिल जल्द पकड़ लिया जाता है। फिलहाल खेसरहा पुलिस इन्हीं मुद्दो पर छानबीन कर रही है।

घटना स्थल का एसपी ने किया मुआयना

चुनाव के बीच हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, एएसपी सुरेशचंद राव, सीओ बांसी अरुनचंद आदि तत्काल मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली और खेसरहा पुलिस को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिया। इसके बाद उम्मीद जगी है कि इस कांड खुलासा जल्द हो सकेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply