सपाइयों के कृषक चौपाल व सहभोज में नये किसान कानून पर कड़ा प्रहार

January 23, 2021 11:52 AM0 commentsViews: 173
Share news

आरिफ मकसूद

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सपा नेता सत्यनारायण यादव द्वारा भरहिया गाँव में समाजवादी किसान चौपाल व सहभोज खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया।  चौपाल में सपा नेता चिंकू यादव ने भाजपा राज में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बात की और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताई। जनता के बीच में रखते हुए इस जनविरोधी गरीब विरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से अपील किया। 

किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया काला कानून किसान बिल किसानों को बर्बाद कर देगा, आज पूरे देश का किसान आंदोलित है। लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने तक को तैयार नहीं है। 

चौपाल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लालजी यादव, सपा नेता जमील सिद्दीकी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज  चिंकू यादव, जिला पंचयात अध्यक्ष गरीब दास, विधानसभा अध्यक्ष हरीराम यादव, बहराइची प्रसाद, धीरज सहानी, तोताराम वर्मा, संजीव जायसवाल, रिज़वान, दिलीप पाठक, रामचंद्र चौरसिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply