गौशाला के पास 10 मृत गायों को फेकने को लेकर विहिप ने किया चक्काजाम, सचिव निलंबित
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। सोमवार को दिन में 3 बजे विश्व हिंदू परिषद बर्डपुर के गौरक्षा प्रमुख राकेश मिश्र द्वारा शोहरतगढ़ प्रखंड में खुनुआ रोड पर एक गौशाला के पास 10 मरी हुई गायों को एक गड्ढे के पास फेंके जाने की सूचना दी गई। तत्काल विहिप जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में रोड जाम कर हनुमान चालीसा पाठ करने लगे। मौके पर आए एसडीएम ने तत्काल ग्राम सचिव को निलंबित कर प्रधान पर भी करवाई करने का अश्वासन दिया गया।
बताया गया कि मृत गायों के फेके जाने की सूचना पाते ही तुरंत शोहरतगढ़ के प्रखण्ड अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी, बर्डपुर के नगर अध्यक्ष अर्जुन, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दिव्यांशु और शोहरतगढ़ के सक्रिय कार्यकर्ता आकाश अपनी-अपनी टीम को साथ में लेकर गौशाला पहुंच गए। वहां की स्थिति इतनी अधिक भयावह थी कि शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। 2-3 दिन से मरी हुई गायों को जानवर नोच रहे थे और पूरे क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध फैला था। इस बात को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव से बात किया गया तो वे दोनों हम लोगों से बहस करने लगे।
विहिप जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने तुरंत CDO और DM को जानकारी देकर बीच सड़क पर ही धरने पर बैठकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। कुछ ही देर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दो थानों के थानाध्यक्ष 50 से भी अधिक पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे। उसके बाद BDO आकर गलती स्वीकार किये। कुछ देर बाद SDM शोहरतगढ़ व अन्य अधिकारी पहुंचे।
लगों ने कहा कि तत्काल कार्यवाही करिये तभी यह धरना समाप्त होगा। SDM ने तत्काल प्रभाव से सचिव को निलंबित किया और प्रधान पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराया, तब जाकर धरना समाप्त किया गया।







