किशोरी के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप, आरोपी युवक फरार

September 11, 2020 5:31 PM0 commentsViews: 707
Share news

शिव श्रीवास्तव

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की खबर फैलेने से इलाके में सनसनी छा गई है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

इस बारे मे पीड़िता किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसकी बेटी नहर की तरफ गई थी। गांव के दो युवक पहले से ही मौके की ताक में गन्ने की खेत में छुपे हुए थे । लड़की को अकेला देखकर दोनों उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। विरोध करने पर लड़की की पिटाई भी की। इसके बाद उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे वही छोड़ कर फरार हो गए। वहः करीब 2 घंटे तक खेत में बेहोश पड़ी रही। होश आने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने दोनों आरोपितों की खोज शुरू की न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर श्यामदेउरवा थाने के उप निरीक्षक जेपी यादव फोर्स के साथ गांव पहुंचे तथा पीड़ित किशोरी और उसकी मां को थाने भिजवाया।

जानकारी के मुताबिकआ पीड़िता की मां ने गांव के दो युवक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी है। दोनों आरोपी युवक फरार हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का लगता है। आशंका है कि आपत्तिजनक अवस्था मे देख लिए जाने के बाद रेप का मामला बनाया गया है। वैसे पुलिस दोनों पहलू की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply