करंट के झटके से जिले में दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो घरों में मातम

March 5, 2021 3:29 PM0 commentsViews: 732
Share news

अजीत सिंह

मृतक के शव के आसपास उमड़ी शोकाकुल भीड़

सिद्धार्थनगर। जिले में विद्युत स्पर्षाघात की दो अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मरने वाले दानों मृतक नौजवान थे इसलिए इन मौतों से दानों ऊपनगरों में शोक का माहौल है।

 

पहली घटना के अनुसार

बांसी कांतवाली क्षेत्र के पटेलनगर टोला कछुआबढ़ में वृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आकर सूरज 25 वर्ष की मौत हो गई। वह एक पिकप को धक्का लगाने के दौरान बिजली के पोल से सट गया। पोल में करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गया। तत्काल लोगों ने बांसी पीचसी पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाव को पुलिस ने कब्जे ले लिया। कोतवाल बांसी शैलेश सिंह ने बताया किे घटना की जानकारी होने पर मौके गए थे। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना के अनुसार

सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नम्बर 14 में एक युवक नवनिर्मित मकान में मोटर से तराई कर रहा था उसी दौरान मोटर में करंट उतरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल जिलास्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दोनों युवाओं के इस दर्दनाक मौत की घटना से आस पास के लोगों में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply