सरकार को कृषि बिल वापस लेना ही होगा: डॉ. चन्द्रेश

January 19, 2021 8:14 pm0 commentsViews: 220
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कृषि बिल किसानों और देश के विरुध्द है। भाजपा सरकार को इसे वापस लेना ही होगा। किसानों के हक की जो लड़ाई राहुल गांधी दिल्ली और पूरे देश में लड़ रहे हैं वही लड़ाई जनपद सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए डा. चंद्रेश उपाध्याय गांव गांव जाकर किसानों को कृषि बिल की विध्वंशक्ता बता कर कर रहे हैं।

यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहीं। उन्होंने कहा कि हम जय सिद्धार्थनगर के नारे के साथ जनपद वासियों की हर समस्याओं के लिए मुखर होकर जनता की बात सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों से कहते रहे हैं। चाहे वह विधानसभा कपिलवस्तु के बेल्टीकर में गरीब किसान मजदूर के घर बिजली विभाग की असंवेदनशीलता से हज़ारों में आने वाला बिल हो या फिर वर्षों से टूट तटबंध के निर्माण का मामला हर मामले में लगातार शासन और प्रशासन को लिखा जा रहा है।

जनपद के किसानों के हितों की चिंता करते हुए लगातार ग्राम पंचायत स्तर किसान संवाद कार्यक्रम चल रहे हैं। आज बांसी विधानसभा क्षेत्र में किसान कार्यक्रम डॉ. अरविंद शुक्ला के नेतृव में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमिताभ चौधरी के मौजूदगी में किया गया। जहां किसान बिलों से किसानों को होने वाली हानि के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम का संचालन मार्कण्डेय द्विवेदी ने किया। डॉ. अरविंद शुक्ला ने किसानों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी जनपद के किसानों को लेकर सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी और गूंगी और बहरी सरकार को कृषि बिल वापस लेना ही होगा।कार्यक्रम में भारत चौधरी, उमाशंकर चौधरी, सुग्रीव यादव, बलिराम राजभर, रामलाल चमार, दीनानाथ सिंह, मो. नबी, पदुमनाथ पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply