कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

September 24, 2020 8:51 AM0 commentsViews: 210
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधार विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर बिल वापस लेने संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

तय कार्यक्रम अनुसार ज़िला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन कर किया गया। कृषि बिल को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. रमेश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पाणेय, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षगण अनिल सिंह अन्नू, श्रीमती रंजना मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गण मो. ज़ावेद मुहीम, दिनेश कुमार वर्मा, राजन श्रीवास्तव, दीपक रधुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, जिला सचिव फैजान अहमद सभासद, सादिक अहमद, पंकज पाणेय, मशहूर अली, जिल्ले गालिब, एस सी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुड्डू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती किरन शुक्ला, एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष शाहरुख पठान, युवा कांग्रेस नेता आशुतोष मिश्रा, इश्तियाक चौधरी, सोनू त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी, रितेश त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल चौधरी, युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्षगण आसिफ रिज्वी, ख़ालिद खान, बालकेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी यादव, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, तौकीर मालिक, पप्पू राय, धीरज गुप्ता, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply