आंतकी कहने वाले भाजपाईयों को माफ नहीं करेगा किसान- अरविंद गिरी

December 27, 2020 5:49 PM0 commentsViews: 565
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। किसान बिल के विरोध में दिल्ली व उसके सीमा से सटे 32 दिनों की आनंदोलन से घबराकर धरनारत किसानों को भाजपा सरकार के लोग खालिस्तानी एवं आतंकवादी की संज्ञा दे रहे है। ऐसे भाजपाईयों को देश का अन्नदाता माफ नहीं करेगा। इसके लिए पूरब के किसानों को सरकार के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है। मोदी योगी सरकार खेती किसानों को बर्बाद कर देगी।

यह बांते समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने कहीं। उन्होंने रविवार को सपा नेता मणेंद्र मिश्र “मशाल” के घर पलिया निधि पहुंचकर उनके माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बधाया। इसके पश्चात श्री गिरि सपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अडानी अम्बानी के हाथों की कठपुतली बन गयी है। इसे कारण वह किसान बिल के आड़ में खेती किसानी को ठेका पर देना चाहती है। इससे किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा। किसान बिल को खत्म कराने के लिए सपा किसानों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार से किसान बिल वापस कराने के लिए सपा गाँव गाँव घेरा डालों चौपाल लगा कर किसानों को जागरूक कर रही है। जिससे यहाँ के भी किसान अपने अधिकार के लिए दिल्ली कूच करें।

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सपा लालजी यादव, अनूप यादव, प्रदीप पत्थर कट्ट, विजय यादव, केपी कन्नौजिया, अंबिकेश श्रीवास्तव, सब्बू सलीम, प्रेम चंद्र चौरसिया, फरहान खान आदि मौजूदगी रहे।

Leave a Reply