कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बनाये गए अरुण त्रिपाठी

October 27, 2022 8:14 AM0 commentsViews: 110
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाष्कर दूबे ने 26 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के बैठक में डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी (प्राकृतिक चिकित्सक) को पर्यावरण हित में कार्य करने व छात्र संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता क्षितिज पाण्डेय ने देते हुये शुभकामनाएँ प्रेषित की है। श्री त्रिपाठी को राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य नामित होने पर देवेश मणि त्रिपाठी, संजय कुमार, अभय, नितेश पाण्डेय, आदित्य गुप्ता, सुनील चौधरी, दिब्या ने शुभकामनाएँ दी है।

Leave a Reply