कृषि विभाग द्वारा शोहरतगढ़ क्षेत्र में संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम किया गया

April 28, 2023 7:08 PM0 commentsViews: 177
Share news

संजय मिश्रा

फोटो— स॔चारी रोग के बारे मे जानकारी देते कर्मचारी।

खुनुवां, सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के गांव लुचुइया, महली, बेलगडा सहित कई गांवो में कृषि विभाग द्वारा संचारी रोग जागरुकता कार्यक्रम कर लोगो को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम मे उपस्थित ग्रामीणो को संचारी रोग व उसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया।

कृषि विभाग के सहायक कृषि विकास अधिकारी गौरव यादव ने लुचुइया गांव मे संचारी रोग के बारे में होने वाली बीमारियो के रोकथाम के बारे बताया। कार्यक्रम मे आये यूनिसेफ से ब्लाक कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने गांवो मे कार्यरत आशाओं के कार्यो को और तमाम बीमारियो के बारे मे बताये।

शुक्रवार को महली गांव मे कार्यक्रम के दौरान कृषि तकनीकी सहायक द्वारा बताया गुया कि सभी लोगो को स्वच्छ रहना चाहिए और घरो मे चूहा, छछूंदर से फैलने वाले रोगो के बारे मे लोगो को बताया। चूहा व छछूंदर से मुख्य रूप से लैप्टोस्पाइरोसिस व स्क्रवटाइफस फैलता है जो जानलेवा हो सकता है।

इसके मुख्य लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, ठंड लगना, पेट दर्द, त्वचा का पीला पडना इत्यादि है। इससे बचाव के लिए हमे अपने घरों व आसपास चूहो और छछूंदरो को नही पनपने देना है। इस दौरान संजीव कुमार एसएमएस, कृषि विभाग से सहायक कृषि विकास अधिकारी गौरव यादव, लवकुश, विनीत, दीपक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मोहित सिंह और रिशू द्वारा बिभिन्न गांवो मे संगोष्ठिया आयोजित कर ग्रामीणो को जागरूक किया गया।

Leave a Reply