दुर्गेश सिंह “चंचल” को मिली क्षत्रिय महासभा गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष की कमान

March 2, 2021 10:36 PM0 commentsViews: 583
Share news
अजीत सिंह
गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई एवं महानगर नगर इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में गोरखपुर जनपद की एक बैठक शिवम गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में नशा मुक्ति केंद्र कोऑर्डिनेटर दुर्गेश सिंह चंचल को गोरखपुर यूथ मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती एवम् संगठन को गांव स्तर तक पहुंचाने के विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। उसके उपरांत मनोनयन पत्र वितरण प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह, संरक्षक कैलाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लोगों द्वारा  किया गया जिसके क्रम में प्रदेश सचिव डा. बी एन सिंह को मनोनयन पत्र दिया गया।
इसके अतिरिक्त वीरांगना महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह, गोरखपुर जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू सिंह, महानगर संयोजक आलोक सिंह के अतिरिक्त गोरखपुर मंडल यूथ के अध्यक्ष धरम पाल सिंह द्वारा अपने टीम के पदाधिकारियों में गोरखपुर मंडल यूथ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु दुर्गेश सिंह, वरिष्ठ महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह, मंत्री बादल सिंह श्रीनेत, उपाध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह आदि लोगों को मनोनयन पत्र दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक श्री कैलाश सिंह एवं संचालन श्री विक्रम सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह, प्रदेश सचिव डॉक्टर बी एन सिंह, रणविजय सिंह बघेल, प्रचार मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, गोरखपुर मंडल युवा के अध्यक्ष धर्म प्रकाश सिंह एवं जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य बाड़ी के जिलाध्यक्ष राजन सिंह तथा यूथ अध्यक्ष रत्नेश प्रताप सिंह  रहे।

Leave a Reply