क्षत्रिय समागम हेतु प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह का संपर्क अभियान तेज

March 18, 2023 4:34 PM0 commentsViews: 106
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय समाज एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 26 मार्च 2023 को गोरखपुर में रामगढ़ ताल थाने के बगल स्थित माधवलान में होना है, जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह हैं। कार्यक्रम कि सफलता के लिए महासभा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने व्यापक सम्पर्क अभियान चलाया है। इसके लिए वह आज सिद्धर्थनगर मुख्यालय पर अपने समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र दिया।

महसभा के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में जनपद- सिद्धार्थनगर का भ्रमण किया गया जिसमें राजा बांसी जय प्रताप सिंह विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र दिया गया।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि राजा शोहरतगढ़ योगेंद्र प्रताप सिंह से भी संपर्क स्थापित किया गया परंतु उपलब्ध न होने के कारण जिलाध्यक्ष राजन सिंह को आमंत्रण पत्र दिया गया कि आप उनसे संपर्क कर आमंत्रित कर लेंगे। लोगों में काफी उत्साह दिखा और आने के लिए अपना भरपूर सहमति दिया।

संपर्क अभियान में प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह के आलावा जिला अध्यक्ष राजन सिंह, उपाध्यक्ष फतेबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष यूथ विंग रत्नेश सिंह प्रिंस, जिला महामंत्री हरेंद्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत सिंह, विकाश सिंह, प्रदेश मंत्री (यूथ विंग) अविनाश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply