धर्म मानवता का संदेश देते हैं– कुंवर धनुर्धर

November 4, 2016 11:36 AM0 commentsViews: 235
Share news

दानिश फराज

dhanurdhar

सिद्धार्थनगर। धर्म मानवता का संदेश देते हैं। धर्म के मार्ग पर चल कर विश्व में शांति और विकास संभव है। लक्ष्मी जी हिंदू धर्म की महत्वपर्ण देवी हैं। वह शुभ का प्रतीक भी हैं। 

उक्त उद्गार शोहरतगढ़ राज धराने के सदस्य कुंवर धनुर्धर प्रताप सिंह ने कहा। वह गत दिवस कठेला कोठी में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापना के बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कठेला अतीत में उनकी रियासत का महत्वपर्ण हिस्सा था।

इस मौके पर कुंवर धनुर्धर ने कहा कि हिंदू धर्म वास्तव में दुनियां का प्रचरनतम धर्म है, जिसे सनातम धर्म कहा जाता है। सनातन धर्म और भारत को विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त था। लेकिन आज भारत विश्व  का सिरमौर इसलिए नहीं है कि लोग धर्म के मार्ग से हट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को दुबारा विश्वगुरू बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वह धर्म, देश से प्यार करने की शिक्षा बांट रहा है। संघ क दिन अपने मकसद में जरूर कामयाब होगा।

उन्होंने कहा कि कठेला के लोगों के बीच आकर बहुत खुशी हो रही है। मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना में योगदान देकर मै खुशी महसूस कर रहा हूं। इसी बहाने हमारे और कठेलावासियों के रिश्ते और प्रगाढ होंगे। इस मौके पर हजारों लोगों ने कुंवर का अभिनंदन भी किया।

 

 

 

Leave a Reply