इंसानियतः सेमरा के अग्नि पीड़ितों ने दीं कुंवर धनुर्धर को दिल खोल कर दुआएं

April 16, 2016 9:26 AM0 commentsViews: 586
Share news

नजीर मलिक

ग्राम सेमरा में पीड़ितों को राहत बांटते कुंवर धनुर्धर प्रताप सिंह

ग्राम सेमरा में पीड़ितों को राहत बांटते कुंवर धनुर्धर प्रताप सिंह

सिर्द्धानगर। आग से तबाह हुए लोगों की मदद के लिए प्रशासन भले ही उदासीन बैठा हो मगर इंसानियत को मानने वाले उनकी मदद को लगातार निकल रहे हैं। इस सूची में कुवंर धनुर्धर प्रताप सिंह का नाम काफी उपर है। कल उन्होंने सेमरा गांव में राहत बांट कर लोगों की दुआएं हासिल कीं।

कुंवर कल ट्राली में अनाज के बोरे भर सदर तहसील के कर ग्राम सेमरा पहुंचे, जहां चार दिन पहले आग ने सैकड़ों बीघे खेत और 33 घरों को जला कर खाक कर दिया था। उन्होंने प्रत्येक परिवार को कम से कम पखवारे भर का खादृयान्न उपलब्ध कराया।

उनकी इस दरियादिली की काफी चर्चा है। सेमरा गांव की मुतरा देवी कहती है कि कुंवर जी ने बहुत कुछ दिया। संकट की इस घड़ी में वह हमारे सबसे बड़े हमदर्द बन कर आये हैं।

गांव के त्रिवेनी और रोजन आदि पीड़ित भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सभी का कहना है कि राजघराने का सदस्य इतनी सादगी से हमारी मदद को आयेगा, हम लोगों ने सोचा भी नहीं था।

जहां तक कुंवर धनुर्धर का सवाल है, उनका कहना है कि यह समय राजनीति का नहीं, लोगों की मदद का है। सक्षम लोगों को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह मानवता की सेवा होगी।

याद रहे कि इससे पूर्व ग्राम कछिरहवा में भी उन्होंने आग से पीड़ित अस्सी परिवारों को राशन उपलब्ध कराया है। कुंवर का कहना है कि यह क्रम जारी रहेगा। याद रहे कि इन दोनो गांवों के सवा सौ पीड़ित परिवारों के समक्ष भोजन का भारी संकट है। लोग आस पास के गांवों के लोगों की मदद से भोजन पा रहे हैं।

Leave a Reply