अस्पताल में इलाज कराने आई युवती से दुष्कर्म का प्रयास करता रहा वार्ड ब्वाय

December 7, 2017 4:08 pm0 commentsViews: 809
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  जिला अस्पताल में बीती रात इलाज कराने आई एक लड़की की आबरु लूटने के प्रयास का मामला आया है।  दुष्कृत्य का यह प्रयास इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत एक वार्डब्वाय  ने किया है। उक्त बालिका ने अस्पताल के सीएमएस तथा सदर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर वार्डब्वाय के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।  हालांकि मुकदमा लिखे जाने में हीला हवाली की जा जरी है।

बताते हैं कि खेसरहा थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी स्व. राम नवल सिंह की पुत्री नन्दिनी ने बताया कि कल दिन में घरेलू विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे रात 9.30 बजे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराये। उपचार के दौरान उसे दूसरे वार्ड में भेज दिया गया। रात्रि ड्यूटी पर तैनात एक वार्डब्वाय नन्दिनी के साथ काफी छेड़छाड़ किया। अन्त में जबरदस्ती का भी प्रयास किया। यह काम उसने रात में कई बार किया,  विफल होने पर वह वहां से चला गया।

सुबह पूरा मामला उसने अपने परिजनो को बताया। परिजनों ने सदर थाने में वार्डब्वाय के खिलाफ तहरीर दी। जिसकी जांच सदर पुलिस कर रही है। इस सम्बन्ध में सीएमएस डा. रोचस्मती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर वार्डब्वाय को बर्खास्त कर दिया जायेगा। बताया जाता है कि वार्डब्वाय पूर्व में भी इस तरह की कई हरकतें कर चुका है।

 

 

Leave a Reply