छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की हुई पिटाई, लेकिन अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं

July 20, 2018 5:02 PM0 commentsViews: 494
Share news

 

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पठानडीह में एक दबंग परिवार के युवक ने धर में घुस कर एक लड़की से छेड़छाड़ किया और दुष्कर्म की कोशिश किया। विरोध करने पर उसने लड़की की जम कर पिटाई भी की,। पुलिस ने लड़की को तहरीर पर मुकदमा मो दर्ज किया, लेकिन अभियुक्त की गिरफ्तारी न कर जांच की बात कह रही है।

बता दें कि मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धोबहा के टोला पठान डीह में एक लड़की अपने घर पर सोई थी। तभी गाँव के एक मनबढ़  लड़का एक घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की को जम कर  मारा पीटा। इसकूे बाद शोर होने पर वह मौ।के से भाग निकला।

लड़की लड-की ने  माँ के साथ जा कर खुद थाने में तहरीर दी, जिसके मुताबिक  वह जब घर में सोयी थी तभी गाँव का ही एक युवक सूरज घर में घुस आया और उसके लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाया तो छेड़छाड़ करने वाला युवक उसको लात घूसों से मारने लगा। बाद में लोगों के जुटने की आहट पा कर वह भाग गया।

इस बारे में मिश्रौलिया  थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वह  तहरीर के आधार पर धारा 354,504,506,323आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले जाँच की जा रही है। जबकि कानून का तकाजा है कि वादी का हित सर्वोच्च के विधान के तहत पहले युवक की गिरफ्तारी जरूरी थी।

Leave a Reply