प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की पक्ष के सैकडों लोगों ने किया दलित के घर हमला, लूट व तोड़फोड, 19 गिरफ्तार

November 3, 2017 2:46 PM0 commentsViews: 1163
Share news

 

––– तीन सौ लागों ने रात आठ बजे किया घर पर हमला, मारपीट, तोड़फोड़ किया, घर का नल तक उखाड़ ले गये

––– चोटिल बुजुर्ग को छोड घर के सभी लोग घायल होने के बावजूद भी फरार, प्रेमी प्रेमिका का भी कोई पता नहीं

विद्यासागर का टूटा हुआ घर और बिलखता हुआ उसका दादा

नजीर मलिक

लखनापार गांव में सुरक्षा के लिए जुटी जागिया कोतवाली की पुलिस

सिद्धार्थनगर। प्रेम प्रसंग के तहत प्रेमी युगल के भाग जाने से कुपित एक समुदाय के  सैकड़ों लोगों ने जुट कर प्रेमी दलित के घर पर हमला कर दिया।  घर को तोड़ कर लूटपाट की तथा घर वालों को पीटा गया। वाकया गुरुवार रात आठ बजे का है।  घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। इस सम्बंध में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की लोध जाति की बताई जाती है।   

हमलावर बाइक नहीं निकाल पाये तो उसे कूंच दिया

बताया जाता है कि जोगिया कोतवाली के लखनापार गांव के एक दलित राजेन्द्र के पुत्र विद्यासागर का गाव के  ही एक लोधी परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग दस दिन पूर्व प्रेमी युगल गांव से फरार हा गये। जिसका मुकदमा  जोगिया कोतवाली में कायम कराया गया। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। फलतः लड़की पक्ष का गुस्सा बढ़ने लगा। इसी बात को लेकर लड़की के पिता रामफेल ने हालात के मद्देनजर अपने समाज की बैठक बुलाई थी।

बताया जाता है कि दोपहर बाद शुरू हुई लंबी पंचायत में तमाम बातें हुईं। लेकिन सबसे भयानक बात सम्मान के रक्षा  को लेकर हुई। पंचायत में कहा गया कि उनकी बेटी को दलित लेकर भाग जाये, यह स्वीकर नहीं।  बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर बिरादरी की पंचायत में उत्तेजना बढी। अचानक  शाम रात लगभग 8 बजे सैकड़ों की भीड़ ने राजेन्द्र के घर पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार लगभग दो सौ लोगों की भीड़ थी।

ग्रामीणों के अनुसार लडकी के पिता रामफेल समेत सभी लोगों ने प्रेमी विद्यासागारके परिजनों को मारना पीटना शरु किया। रात होने के करण सभी घर से भागने में कामयाब रहे।  इस दौरान जो भी मिला सबको जबरदस्त तरीके से पीटा गया। घर में रखी मोटर साइकिल तोड़ दी गई। यहां तक कि आतताई घर में लगा हैंडपंप भी उखाड़ ले गये। घर की दीवारों को तोड़ दिया गया। जो नहीं टूटीं उनमें छेद कर दिया गया। घर का सारा सामाज रुपया जेवर आदि लूट ले गये।

गांव के चौकीदार ने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस की दी तो उसके घर पर भी हमला किया गया। बहरहाल थाना करीब होने से पुलिस जल्दी पहूंच गई। इस तरह हमलावरों का घर जलाने का प्रयास विफल हो गया। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में 19 लोगों को मौके से गिरफतार किया है। जबकि कई दर्जन अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।

इस सिलसिले में विद्यासागर के अत्यन्त वृद्ध दादा ने बताया कि वह बूढा़ होने के कारण भाग नहीं पाया। बाकी घर के सब लोग दहशत की वजह से घर छोड़ कर भागे हुए है। जबकि एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके से 14 लोग ही पकड़े गये हैं। गांव में पुलिस गश्त कर रही है। समाचार लिखे जाने तक गांव में दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply