भाजपा के राम कुमार कुवंर हटाये गये, लालबाबा नये जिला अध्यक्ष बने

May 14, 2018 1:15 pm1 commentViews: 756
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर को हटा कर लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लाल बाबा इससे पूर्व भी इस पद पर रह चुके है। उनके दुबारा मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय द्धारा कल प्रदेश के 8 जिलाध्यक्षों को बदलने के क्रम में सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष भी बदले गये। उनके स्थान पर लाल बाबा के नाम की घोषणा की गई। लाल बाबा एक बार पहले भी इस पद का दायित्व निभा चुके है और उनका कार्यकाल सराहनीय भी रहा है।

उनके मनोनयन पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने बधाई दी है और कहा है कि लाल जी त्रिपाठी जी का दूसरा कार्यकाल संगठन के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो पार्टी के लिए काफी लाभकारी होगा। उन्होंने नये अध्यक्ष लाल बाबा को हार्दिक बधाई दी है।

लाल बाबा को अध्यक्ष बनने पर भाजपा के संजय सिंह, युवा नेता व सभासद फतेबहादुर सिंह, दीपक मौर्या, आेंकार पांडे, आशीष शुक्ला, अनूप सिंह, बंटी सिंह, पंडित सिंह, अनिल मिश्रा, श्याम सुंदर मित्तल, राजकुमार सोनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

Leave a Reply