सिद्धार्थनगर के विकास पुरुष पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा

October 14, 2026 10:43 PM0 commentsViews: 23
Share news

अजीत सिंह 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते सपा नेता उग्रसेन सिंह

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ विधानसभा के चिल्हिया स्थित दिनेश नगर में जिले विकास पुरुष के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की 17वीं पुण्यतिथि उनके समाधि स्थल पर उनके उत्तराधिकारी युवा सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र ने कहा कि महापुरूष कभी मरते नहीं बल्कि अमर हो जाते हैं स्व. दिनेश सिंह आजीवन गरीब, शोषित एवं मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते हुए अमर हो गये।

विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि दिनेश सिंह संघर्षों के नेता रहें उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा हुआ है उनके संघर्षों को याद कर हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि बस्ती सदर विधायक जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि स्व. दिनेश सिंह गरीबों के मसीहा रहें जनता ने उन्हें विकास पुरुष की उपाधि से नवाजा था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, कमरूज़ज्मा खान, केपी सिंह, उमेश सिंह सेंगर, सोनू सिंह, संजीव सिंह, मुरली मिश्रा, विभा शुक्ला, मोनू दुबे, हरिनरायन यादव, रामू यादव, फरहान खान, इंद्रासना त्रिपाठी, ई. रामफेर यादव, कमाल खान, सागर पाठक, खुर्शीद खान, जय प्रताप यादव, विष्णु उमर, जावेद खान, मो. हारुन खान, सूरज त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, धीरू तिवारी, राम स्वरूप पाण्डेय, गुड्डू सिंह, सुदीप सिंह, नागेश्वर मिश्र, कमलेश दुबे समेत हज़ारों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply