समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक स्वर्गीय सईद ‘भ्रमर’ की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पुरोधा, पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिवंगत नेता स्वर्गीय मोहम्मद सईद ‘भ्रमर’ की 5वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयान भ्रमर ने तथा संचालन जिला सचिव कलाम सिद्दीकी ने किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भ्रमर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि (खिराज-ए-अकीदत) अर्पित की। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के वुर्व विधायक अमर सिंह चौधरी रहे।
पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी का वक्तव्य
“स्वर्गीय मोहम्मद सईद भ्रमर जी का पूरा जीवन संघर्षमय और जनता के लिए समर्पित रहा। वे अपनी जुबान और समय के पक्के नेता थे। उनकी बेबाक टिप्पणियों के कारण लोग उन्हें ‘राजनीति का कबीर’ कहते थे। सिद्धार्थनगर का जिला मुख्यालय नौगढ़ बनवाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। भ्रमर जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संघर्ष और विचारधारा की एक मुकम्मल किताब थे। उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जोखन प्रसाद चौधरी, श्रीमती रिंधू पासवान, बृजभान यादव, रामसेवक लोधी, लवकुश साहनी, रामस्वरूप पांडे, मोहम्मद जफर, एजाज अहमद, जुनेद आलम, चंचल रावत, अंगद यादव सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





