एक दिन की प्रिंसपल बनी लक्ष्मी गौतम, पूरा दिन चलाया स्कूल
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन क्षेत्र के ग्राम ग्राम परसौना में स्थित साधू शरण सिंह कन्या इंटर कॉलेज में वृहस्पतिवार को कक्षा 9 की छात्रा लक्ष्मी गौतम को एक दिन का प्रिंसपल बनाया गया। लक्ष्मी गौतम ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पूरे दिन विद्यालय में पठन पाठन कार्य को देखा और छात्र छात्राओं को संबोधित भी किया।
विद्यालय के प्रबंधक संजीत सिंह प्रधानाचार्य अनिरूद्ध कुमार, अध्यापक राम प्रकाश पाण्डेय, श्यामबदन, रामप्रीत, स्वाती सिंह, चंद्रभान दुबे, हिमांशू दुबे, रमेश कुमार, प्रतिज्ञा, अनीता, कविता, कुसुम, पूनम, नीतू आदि सभी लोगों ने इस निर्णय का काफ़ी सराहना किया।





